Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीबी का निधन

Fatima Bibi

Fatima Bibi

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीबी (Fatima Bibi) का 96 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। वह तमिलनाडु की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। फातिमा बीबी (Fatima Bibi) साल 1989 में शीर्ष अदालत की पहली महिला न्यायधीश के रुप पर नियुक्त की गई थीं। उन्हें 3 अक्टूबर 1993 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोगी की सदस्य बनाया गया था। उनका पूरा नाम मीरा साहिब फातिमा बीबी (Fatima Bibi) है।

फातिमा बीबी (Fatima Bibi) का जन्म सन् 30 अप्रैल 1927 को केरल राज्य के ट्रावनकोर के पत्तनममिट्टा गांव में जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मीरा साहिब था। उन्होंने फातिमा को कानून की पढ़ाई के लिए तिरुवनंतपुरम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला कराया था।

रामलला की मूर्ति दुनिया में सबसे अनोखी होगी, श्री हरि के 10 अवतारों के भी होंगे दर्शन

उन्होंने साल 1950 में बार काउंसिल परीक्षा में गोल्ड मेडल के साथ टॉप किया। बार काउंसिल गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली पहली महिला फातिमा बीबी (Fatima Bibi) थी। उन्होंने केरल में एक अधिवक्ता के रुप में अपना करियर शुरु किया और 1974 में जिला और सत्र न्यायधीश बनने तक का काम किया।

Exit mobile version