• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराधियों के मन में सरकार का भय व्याप्त है : डॉ. दिनेश शर्मा

Writer D by Writer D
11/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप्र के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आज विश्वश्वरैया हाल में आयोजित लोकनायक जय प्रकाश नारायण जयंती समारोह के अवसर पर विशाल लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विचार करते हुए यथोचित एवं सकारात्मक कार्यवाही का आवश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का भी आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए केन्द्र सरकार से वार्ता कर यथोचित कदम उठाया जायेगा, जिससे सभी लोकतंत्र सेनानियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उप्र परिवहन निगम की सभी प्रकार की बसों में लोकतंत्र सेनानियों को यात्रा का अवसर मिले इसके लिए वह परिवहन मंत्री जी वार्ता करेंगे।

डा. शर्मा ने कहा कि 25 जून, 1925 को अचानक पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया। जगह-जगह से लोगों के साथ विपक्षी दल के लोगों की भी गिरफ्तारियॉ हुई। यह काला दिवस एवं काला वर्ष रहा हमारे देश के लिए यह वह दौर था जब लोकनायक जयप्रकाश नरायण ने नेतृत्व की बागडोर संभाली तथा उनके नेतृत्व में लोगों ने भी भाग लिया।

डा. दिनेश शर्मा ने वर्तमान सरकार में आज सभी कार्य एवं निर्णय पारदर्शी एवं संवैधानिक दायरे में रहकर किये जाते हैं। आज माफिया राज का अंत हो चुका है। अपराधी अब उप्र छोड़ चुके हैं या जो स्थान उनके लिए नियत है वहॉ पर हैं। अपराधियों के मन में सरकार का भय व्याप्त है।

डा. शर्मा ने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त आवास, मुफ्त बिजली, मुफ्त गैर सिलेण्डर एवं सस्ते दामों पर अनाज मिल रहा है। आज प्रदेश का हर वर्ग सुखी एवं खुशहाल है। प्रदेश सरकार आज प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ई-पंचायत में प्रथम पुरस्कार, इज ऑफ डूइंग बिजनेस से द्वितीय स्थान आज प्रदेश को मिला है। मिशन शक्ति योजना से महिलाये सुरक्षित हुई हैं। डीबीटी से किसानों, मजदूरों को सीधे उनके खाते में पैसा मिल रहा है। भ्रष्टाचार एवं बिचौलियेपन में कमी आयी है।

सीएम योगी ने दिए प्रदेश में शाम छह से प्रातः 07 बजे तक विद्युत आपूर्ति के निर्देश

डा. शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर सड़कों के नामकरण का कार्य भी किया जा रहा है। कुछ सड़कों का नाम पास भी हो चुका है, यदि और नाम संज्ञान में आते हैं तो उन प्रस्तावों पर भी अवश्य विचार करके उनके नाम पर सड़कों के नामकरण का कार्य किया जायेगा। इससे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान बढ़ेगा।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, राज्यसभा सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी प्रदेश अध्यक्ष अशोक बाजपेयी, महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया समेत अन्य सेनानी उपस्थित थे।

Tags: Ashutosh TandonDr. Dinesh Sharmaloknayak jaiprakash narayanLucknow News
Previous Post

अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है भाजपा सरकार : राठौर

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने मेधावी बालिकाओं को बांटे स्मार्टफोन

Writer D

Writer D

Related Posts

Margashirsha Amavasya
Main Slider

मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये उपाय, मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

14/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे दुख

14/11/2025
Main Slider

सूखी खांसी से है परेशान, तो आजमाएं दादी मां के नुस्खे

14/11/2025
Gulab Jamun
Main Slider

इस तरह से गुलाब जामुन, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

14/11/2025
UP Transport Department
Main Slider

उप्र परिवहन विभाग की पहल- व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से अब परिवहन सेवाएं होंगी और आसान

13/11/2025
Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने मेधावी बालिकाओं को बांटे स्मार्टफोन

यह भी पढ़ें

Electrocution

हाईटेंशन लाइन से टकराया बिजली का खंभा, करंट आने से तीन की मौत

26/07/2021
keshav maurya

किसानों और गरीबों को दुखी देखकर विपक्षी दल खुश होते हैं : मौर्य

13/12/2020
Rajgira Paratha

व्रत में खाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी पराठा, बनाना भी आसान

23/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version