Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

20 फरवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

Horoscope

Horoscope

मेष- आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे।

वृष- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है।

मिथुन- आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई बड़ा फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं।

कर्क- आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।

सिंह- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में किसी जरुरी काम काम में सीनियर आपकी मदद करेंगे। जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है।

कन्या- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला- आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा।

वृश्चिक- आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

मकर- आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता आपको मिल सकती है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है।

धनु- आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है।

कुंभ- आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन- आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।

Exit mobile version