Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए कराएं जानवरों को भोजन, दूर होगी सभी परेशानियां

Animals

Animals

इंसान को अपने जीवन में सद्कर्म करने चाहिए जिसका फल भी शुभ मिलता हैं। खासतौर से किसी जीव का पेट भरना सबसे उत्तम माना जाता हैं। इस काम से आप निमित्त बनते हुए ईश्वर के प्रतिनिधि बनकर सभी का पेट भर रहे होते हैं। जानवरों (Animals) को भोजन कराने से ग्रहों की पीड़ा भी दूर होती हैं और कुंडली में शुभ योग बनते हुए जीवन की परेशानियों का अंत होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए कौनसे जीव (Animals) को भोजन कराया जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– किसी जरूरतमंद को गेहूं, घी या पका हुआ भोजन खिलाने से सूर्य की पीड़ा दूर होती है, पितृ-दोष शांत होने लगते हैं।

– गरीबों में चावल बांटने या पानी पिलाने से चंद्र की पीड़ा और मानसिक परेशानियां दूर होकर शांति मिलती है।

– लाल गाय को गुड़ खिलाने से मंगल दोष कम होते हैं। भाई, मित्र, और पार्टनर से सहयोग प्राप्‍त होता है।

– मूंग की दाल और हरी घास से बुध ग्रह से होने वाली परेशानियों से निजात पाई जा सकती है। बौद्धिक विकास और व्यापार में तरक्‍की भी मिल सकती है।

– चने की दाल गाय को खिलाने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है वैवाहिक जीवन में सुख आता है। शिक्षा और संतान के सुख में लाभ प्राप्‍त होगा।

– पशु-पक्षियों को ज्वार खिलाने से शुक्र ग्रह की पीड़ा दूर होती है। इसके साथ ही सौंदर्य, लग्जरी लाइफ, सुख-सुविधाएं और दांपत्‍य जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।

– शनि का दोष दूर करने के लिए काली उर्द की दाल या फिर सरसों के तेल मिश्रित भोजन को कुत्तों को खिलाने से शनि के दोष दूर होते हैं और जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।

– कुंडली में यदि राहु की परेशानी हो तो पक्षियों को बाजरा डालना चाहिए या कुत्तों का संरक्षण करना चाहिए। कौओं और कुत्तों को ग्रास देने से शनि, राहु प्रसन्न होते हैं।

– केतु का दोष दूर करने के लिए मछलियों को सात प्रकार के अनाज (आटे) की गोलियां खिलाने से केतु सकारात्मक हो जाता है और आपके ऊपर स अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

Exit mobile version