Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला आरक्षी ने अपने आवास पर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Suicide

Suicide

बदायूं के थाना दातागंज में कार्यरत महिला आरक्षी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान व क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह दातागंज पहुंच गए हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आपातकालीन सेवा  डायल 112  पर तैनात महिला आरक्षी शुभलता (26) दातागंज कस्बे में किराए के मकान में अपनी बहन और भाई के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह साढ़े दस बजे के आसपास उसकी बहन ने शुभलता को कमरे में फंदे पर लटका देखा और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि महिला आरक्षी रायबरेली की रहने वाली थी। उसकी पहली पदस्थापना दातागंज क्षेत्र में  डायल 112  में हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version