Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झारखंंड निवासी महिला मजदूर की सिर काट कर हत्या

murder

Murder

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित ककोरी गांव में गुरुवार को दोपहर ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाली झारखंड की निवासी 25 वर्षीय एक महिला की गला काटकर नृशंस हत्या (murder) कर दी गई।

पुलिस के अनुसार खेत में मृतका का सिर धड़ से करीब 50 मीटर दूरी पर पड़ा पाया गया। वारदात का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने पर गांव में दोपहर बाद मृतका का सिर विहीन शव राम उग्रह सिंह के खेत से बरामद किया।

पुलिस को छानबीन के दौरान 50 मीटर दूर स्थित विशाल राजभर के खेत में पराली के नीचे छिपाया गया सिर मिला। मृत महिला की शिनाख्त झारखंड के बेडो जिले के टंगरा कालोनी निवासी जिवंती पुत्री नुदा उरांव के रूप में हुई। वह पड़ोसी जिले वाराणसी के फूलपुर निवासी रामधनी पटेल के ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी। इसी भट्ठे पर काम करने वाली उसकी बहन सुमरी देवी ने थाने में तहरीर दी।

आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे पर साथ काम करने वाले रांची निवासी मनीष लोहार ने अपने साथियों के साथ जिवंती के दोनों हाथ रस्सी और गमछा से बांधकर धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया। मृत जिवंती के तीन साल का एक बेटा है। उसका पति बंगलुरू में नौकरी करता है। छानबीन में जुटी पुलिस कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार ने बताया कि आरंभिक छानबीन में प्रेम प्रसंग में ही हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस वारदात का जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।खूनी लिफ्ट,

Exit mobile version