• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ जाल में

Writer D by Writer D
29/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Leopard

Leopard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नानपारा वन रेंज में लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी एक मादा तेंदुआ (Leopard) वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में मंगलवार की कैद हो गई है।

वन विभाग द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल या चिड़िया घर में भेजा जाएगा।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के विभिन्न गांवों में अगस्त माह से मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ भ्रमण कर रही थी। शावकों की सुरक्षा के लिए मादा तेंदुआ लोगों पर हमला कर रही थी। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन मुख्य वन संरक्षक की ओर से बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप वधावन को बहराइच वन प्रभाग का जिम्मा देकर तेंदुआ (Leopard) को पकड़ने के लिए लगाया गया।

डीएफओ आकाशदीप वधावन की अगुवाई में तीन दिन पूर्व एक तेंदुए के शावक को पकड़ा गया था। मंगलवार सुबह शावक की तलाश में मादा तेंदुआ भी दौलतपुर ग्राम पंचायत लोनियनपुरवा गांव में लगे पिंजड़े में कैद हो गई। यह क्षेत्र लखीमपुर और बहराइच की सीमा पर स्थित है।

डीएफओ ने बताया कि मादा तेंदुआ पकड़ ली गई है। दुधवा नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक दया शंकर की अगुवाई में रेंज कार्यालय स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तेंदुए को लाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण और उच्च अधिकारियों की सूचना के बाद तेंदुए को जंगल या चिड़िया घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी एक शावक और विचरण कर रहा है। उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Tags: Bahraich Newsup news
Previous Post

बैकों के माध्यम से भी जमा होंगे बिजली बिल

Next Post

विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

UP Police recruitment

जल्द जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

23/09/2024
chanakya niti

ऐसे लोगों से दूर होने में ही है भलाई, अन्यथा हो जाएंगे बर्बाद

10/01/2021
meeting between shah & farmers

शाह संग किसान नेताओं की बैठक रही बेनतीजा, सरकार का कृषि कानून वापस लेने से इनकार

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version