Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन उपायों से लौट आएंगी खोई हुईं खुशियां

Fengshui

Fengshui

भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई (Fengshui Tips) भी चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंगशुई में बताए गए कई उपायों की मदद से घर में सुख-समृद्धि आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं। मान्यता है की फेंगशुई से जुड़ी ये खास वस्तुएं घर या ऑफिस में सही दिशा में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

फेंगशुई (Feng Shui) चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग (Feng) का मतलब वायु और शुई (Shui) का अर्थ जल है। फेंगशुई शास्त्र नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक है। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई का इस्तेमाल भारतीय भी घर की सुख समृद्धि के लिए करते हैं।

फेंगशुई (Feng Shui) से जुड़ी ये चीजें सौभाग्य को बढ़ाने के लिए होती हैं। फेंगशुई के नियम जल और वायु के आधार पर बने हुए हैं। चीन के वास्तु शास्त्र फेंगशुई को घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा लाने में बहुत कारगर माना जाता है।

  1. तरक्की के लिए घर के दरवाजे पर विंड चाइम लगानी चाहिए।
  2. फेंगशुई के अनुसार, यदि आपको जीवन में धन की कमी महसूस हो रही है तो इसे दूर करने के लिए घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए।
  3. लाफिंग बुद्धा सुख, संतोष और समृद्धि का प्रतीक है। घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर सकती है।
  4. आप जीवन में आर्थिक प्रगति चाहते हैं तो फेंगशुई मेंढक रखना आपके लिए शुभ साबित होगा। फेंग शुई मेढक धन के आगमन के नए रास्ते भी खोलता है।
  5. कछुए को फेंगशुई में सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  6. फेंगशुई के अनुसार, घर में मछली या एक्वेरियम को रखना घर की सकारात्मकता में वृद्धि लाता है
Exit mobile version