• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्थिक बदहाली के चलते वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी परेड में कम हुए दर्शक

Writer D by Writer D
03/03/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Wagah Border

Wagah Border

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली के बीच सुरक्षा चिंताओं और सीमा पर तैनात सेना के जोश को भी मंद कर दिया है। हालात यह है कि वाघा बॉर्डर Wagah Border) पर होने वाली परेड में दर्शकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। भारत की तुलना में पाकिस्तान की परेड में शामिल होने वालों की संख्या कम होती जा रही है।

कोरोना महामारी के चलते सीमा पर पाकिस्तानियों की भीड़ कम हो गई थी। अब सब कुछ सामान्य होने के बावजूद वाघा बॉर्डर पर जोश नहीं लौटा है। वाघा बॉर्डर (Wagah Border) पर भीड़ में कमी के पीछे सामाजिक-आर्थिक कारक सबसे बड़े कारण हैं। विश्लेषकों का मानना है कि मुद्रास्फीति इसका सबसे प्रमुख कारण है। वे यह भी मानते हैं कि पाकिस्तान की युवा पीढ़ी को अब आक्रामक परेड में कोई दिलचस्पी नहीं है।

वाघा-अटारी बॉर्डर दोनों देशों के पंजाब के दो प्रमुख शहरों को जोड़ता है। यह बॉर्डर हर रोज होने वाले ध्वजारोहण समारोहों के लिए जाना जाता है। दोनों तरफ से सैनिक और बीएसएफ के जवान इस परेड में हिस्सा लेते हैं और सम्मानपूर्वक अपने-अपने देशों के झंडे नीचे उतारते हैं। अब तक इस परेड में शामिल होने के लिए बॉर्डर के दोनों ओर से हजारों नागरिक आते रहे हैं। यह परेड सैनिकों के जोश और दर्शकों के उत्साहवर्धन के लिए मशहूर है। भारत में जहां अभी भी लोग अपने सैनिकों का उत्साहवर्धन करने पहुंच रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं।

BHU के हॉस्टल में आपस में भिड़े दो छात्र गुट, जमकर मारपीट और पथराव

पाकिस्तान में बने स्टेडियम में 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। लेकिन इन दिनों सिर्फ 1500 से 2000 लोग ही परेड देखने आ रहे हैं। रविवार को जब छुट्टी का दिन होता है तब यह संख्या ज्यादा से ज्यादा 3000 तक पहुंच जाती है।

वहीं भारत में बने स्टेडियम की क्षमता 25 हजार है और यहां आने वाले दर्शकों की संख्या पाकिस्तान की तुलना में कहीं ज्यादा है। पाकिस्तान में वाघा बॉर्डर पर दर्शकों की संख्या कम होने के पीछे आर्थिक संकट सबसे प्रमुख कारण है। कुछ नागरिकों का मानना है कि कानून व्यवस्था की वजह से लोग सीमा पर जाने से बच रहे हैं।

Tags: # world newsinternational Newsislamabad newsWagha Border
Previous Post

BHU के हॉस्टल में आपस में भिड़े दो छात्र गुट, जमकर मारपीट और पथराव

Next Post

सड़क हादसे मे चाचा भतीजे की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
अंतर्राष्ट्रीय

भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जबरदस्त हमला… विदेश से राहुल का मोदी सरकार पर हमला

02/10/2025
Kim Jong Un
अंतर्राष्ट्रीय

किम जोंग उन ने जारी किया फरमान, इस काम पर लगाया कड़ा प्रतिबंध

02/10/2025
Earthquake
Main Slider

फिलीपींस में भीषण भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 69 की मौत

01/10/2025
Blast near Pakistan Army Headquarters
अंतर्राष्ट्रीय

सेना मुख्यालय के पास धमाका, दो की मौत; 15 घायल

30/09/2025
Lawrence Bishnoi Gang
अंतर्राष्ट्रीय

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को तगड़ा झटका, इस सरकार ने घोषित किया आतंकवादी संगठन

30/09/2025
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे मे चाचा भतीजे की मौत

यह भी पढ़ें

प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी

प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी, बचने के लिए पति के निजी अंगों पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

26/09/2020
Avnish Awasthi

31 अगस्त को रिटायर हो रहे है ACS गृह, इन नामों पर कयास शुरू लगाए

29/08/2022
CM Vishnudev Sai

एक पेड़ मां के नाम : मुख्यमंत्री साय ने माँ के सम्मान में रोपा रुद्राक्ष का पौधा

05/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version