Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत, दो की मौत, पांच लोग घायल

accident

accident

उत्तर प्रदेश के महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप और ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बोलेरो और ट्रैक्टर- ट्राली के बीच बृहस्पतिवार की रात कोठीभार थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के पास टक्कर हुई। हादसे में बोलेरो सवार राजेश यादव (40) और विनोद प्रसाद (45) की मौत हो गई, जबकि कमलेश (45), आनंद (16), दुर्गेश यादव (50), रशुल (40) और रामसमुझ (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।

चोरी के आरोपी को पकडने पहुंची पुलिसकर्मियों पर हमला, तीन गिरफ्तार

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। दोनो मृतक कुशीनगर जिले के निवासी हैं।

Exit mobile version