Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी सहित छह लोग झुलसे

fire brokeout

fire brokeout

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुध विहार इलाके में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। इससे आसपस के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गईं।

हालांकि, किसी तरह समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:30 बजे लगी थी। इस हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं। वहीं, एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया है। सभी घायलों नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, दिल्ली में इधर आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बीते महीने शाहदरा इलाके में मंगलवार रात सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की वजह से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी थी। सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की वजह से लगी भीषण आग में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई थी, तो एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शाहदरा के ही अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

राफेल सौदे जांच के लिए फ्रांस ने नियुक्त किया जज, रडार पर कई VIP

इस घटना के बाबत दिल्ली फायर सर्विस विभाग के डायरेक्‍टर अतुल गर्ग ने बताया था कि घटना शाहदरा के फर्श बाजार इलाके की है। यह हादसा तब हुआ जब घर में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और भीषण आग लग गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्‍य घायल का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबकि, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। इसके अलावा वह मामले की जांच में जुट गई थी।

Exit mobile version