Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, दस लाख से अधिक की संपत्ति राख

massive fire in ferry

fire in ferry

बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात भीषण आग लगने से पांच से अधिक घर जलकर राख हो गया है। घटना में घर सहित दस लाख से अधिक की क्षति हुई है।

घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है, सब कुछ जलकर राख हो जाने के कारण भीषण ठंड में पीड़ितों ने किसी तरह रात गुजारी है।

घटना गंगा दियारा में बसे ताजपुर पंचायत के वार्ड नंबर-नौ की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात महिलाएं घर में खाना बना रही थी।

इसी दौरान चूल्हे से भड़की चिंगारी ने भीषण रूप धर लिया तथा रामबालक यादव, चंद्र किशोर यादव, राजकिशोर यादव एवं कमल यादव सहित आसपास के कई घरों को चपेट में ले लिया। हल्ला सुनकर दौड़े गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया तथा दमकल को भी सूचना दी गई।

कुछ ही घंटों में चली गई इस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री की कुर्सी

इसके बाद दमकल एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर, बाइक, अनाज, मवेशी के लिए जमा किया गया भूसा एवं बकरी सहित सभी समान जलकर राख हो गया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, पीड़ित परिवार के तमाम लोगों ने इस ठंड में किसी तरह रात गुजारी है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे ताजपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया शंभू यादव ने पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया तथा प्रशासन से सहायता उपलब्ध करवाने की मांग किया है।

Exit mobile version