Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

fire in kumbh

fire in kumbh

कनखल संन्यास मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद मिशन के पंडाल में आग लगने से पंडाल कुछ ही मिनट में जलकर राख हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

शाही स्नान होने के कारण पंडाल में कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक संन्यास मार्ग स्थित आर्य इण्टर कालेज के कैंपस में स्वामी विवेकानंद मिशन का शिविर लगा हुआ था। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे पंडाल में अचानक आग लग गयी। आगे ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पंडाल जलकर राख हो गया।

आइए जानते हैं नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया के बारे में

पंडाल में रखे सिलेंडरों में भी आग पकड़ लेने से आग विकराल हो गयी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version