• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन मजदूरों की मौत

Writer D by Writer D
17/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
fire

fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। फजलगंज थानाक्षेत्र में साइकिल का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग (Fire) लग गई। हादसे में तीन मजदूरों की जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने 11 मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में 19 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें अभी पांच की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया के गड़रियनपुरवा चौकी क्षेत्र में एसके इंडस्ट्रीज फैक्ट्री स्थित है। इस फैक्ट्री में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने का काम होता है। यह फैक्ट्री डबल पुलिया निवासी सुनील कटियार की है। फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई और गद्दी का फोम का सामान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की तेज लपटों में तीन मजदूर फंस गए, उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के वक्त फैक्ट्री में 19 मजदूर थे। जिसमें 11 को रेस्क्यू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि सूचना पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां और कर्मचारी घंटों मशक्कत करते रहे। पुलिस कमिश्नर और डीएम खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इसके बाद हॉस्पिटल में घायलों का हाल लेने के लिए पहुंचे।

फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि आग में गंभीर रूप से झुलसे जय प्रकाश, नरेंद्र उर्फ दिन्नू सैनी और प्रदीप उर्फ राजू की मौत हो गई। जिन पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर है, इसलिए उनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, डीसीपी सेंट्रल रवींद्र कुमार समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।

इनकी हुई मौत

फैक्ट्री में भीषण आग लगने से सचेंडी थाना कानपुर नगर के नरेन्द्र (40), उन्नाव के जयप्रकाश सिंह (50) और शिवराजपुर थाना कानपुर नगर के छतरपुर निवासी प्रदीप (28) उर्फ राजू की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है।

Tags: kanpur news
Previous Post

CNG के फिर बढ़े रेट, इतने रुपए हुई महंगी

Next Post

दो बाइक में आमने सामने हुई टक्कर,तीन घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

UPCIDA
उत्तर प्रदेश

अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो का किया सफल आयोजन

06/06/2025
PATA
उत्तर प्रदेश

बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार

06/06/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ओवरलोड परिवर्तको की क्षमता वृद्धि का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा: एके शर्मा

06/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

22 जून तक पूरा कर लें आयुष विवि के सभी कार्य : मुख्यमंत्री

06/06/2025
उत्तर प्रदेश

काला नमक चावल की खेती वैज्ञानिक विधि से करने के लिए किसानों को किया गया प्रशिक्षित

06/06/2025
Next Post
Road Accident

दो बाइक में आमने सामने हुई टक्कर,तीन घायल

यह भी पढ़ें

CU MMS

CU MMS: आरोपी युवक शिमला से गिरफ्तार, वीडियो लीक मामले में दूसरी गिरफ्तारी

18/09/2022
Rhea Chakraborty

तीसरे दिन आज फिर पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

08/09/2020
PM Modi

मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन ऑफ-सीजन न हो: पीएम मोदी

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version