Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें और धुएँ का गुबार

गाजियाबाद के पांडवनगर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। इसके तीन हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आए हैं। इसमें ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच आग की लपटें साफ-साफ देखी जा सकती है। कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के पास है। इससे जुड़े तीन वीडियो सामने आए हैं। दो वीडियो करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बहुमंजिला इमारत में रहने वाले शख्स ने अपने फ्लैट से बनाया है।

इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह आग की लपटें उठ रही हैं और धुएं का गुबार आसमान में फैल रहा है। काले धुएं को देखकर आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

OYO होटल में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर, दो शव बरामद

एक तीसरा वीडियो इस फैक्ट्री के बेहद नजदीक से बनाया गया है। शिवा इंस्टीट्यूट के गेट के बाहर तमाम लोग जुटे हुए हैं। अंदर जाने पर किसी को भी पाबंदी है। यहां से भी आग की लपटें साफ देखी जा रही हैं। बताया जाता है कि नजदीक में ही एक पेट्रोल पंप भी है। इसे लेकर लोग डरे हुए हैं।

फिलहाल दमकल के कई वाहन मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं। गाजियाबाद के CFO सुनील शर्मा ने बताया कि मौके पर कई गाड़ियां और फाइटर्स भेजे गए हैं। केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना थी।

Exit mobile version