Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

होटल में हुई भीषण गोलीबारी, एक की मौत, कई अन्य घायल

firing in hotel

firing in hotel

अमेरिका के उपनगर शिकागो के एक होटल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ब्लूमिंगडेल पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 14.35 बजे ब्लूमिंगडेल, इलिनोइस स्थित इंडियन लेक होटल की पांचवी मंजिल पर गोलीबारी की सूचना मिली।

पुलिस ने बताया कि कई बंदूकधारी पीड़ितों को पास के अस्पताल में ले जाया गया।

दिल्ली के ओखला फेस-2 में लगी भीषण आग, दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर

गोलीबारी में मृत व्यक्ति की पहचान जेम्स मैकगिल जूनियर(27) के रूप में हुई है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Exit mobile version