Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

FIFA: हार के बाद मोरक्को फैंस का तांडव, सड़कों पर की आगजनी, जमकर मचाया उत्पात 

FIFA

FIFA

मोरक्को के फैंस (Moroccan fans) लगता है फ्रांस से हार बर्दाश्त नहीं कर सके। क्योंकि अगर किया होता तो उनकी जीत पर बवाल नहीं करते। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स की सड़कों पर मोरक्को के फैंस तब आउट ऑफ कंट्रोल हो गए, जब फ्रांस से वर्ल्ड कप(FIFA)  के सेमीफाइनल में उनकी टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद तो करीब 100 की संख्या में मोरक्को फैंस सड़कों पर उतर पड़े और उत्पात मचाना शुरू किया। इस दौरान वो पुलिस के साथ भी झड़प करते दिखे।

ब्रुसेल्स की सड़कों पर आगजनी का खेल खेलते मोरक्को के फैंस ने पुलिस पर कचड़े के डिब्बे जैसी दूसरी चीजें फेंकी। वहीं पुलिस ने जवाब देने के लिए आंसू गैस और पानी के फव्वारों का इस्तेमाल किया। झड़प के दौरान पुलिस ने कई फैंस को पकड़कर उनसे पूछताछ भी की। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरक्को फैंस के मचाए इस उत्पात में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup) के फाइनल में फ्रांस

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मोरक्को को हराकर फ्रांस ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह पक्की की है। ऐसा करने वाली 2002 में ब्राजील के बाद वो दूसरी टीम है। फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया। इस जीत के बाद फाइनल में पहुंची फ्रांस की टीम का सामना अब अर्जेंटीना से होगा। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

दिग्गज अभिनेता ने की आत्महत्या, सदमे में फिल्म जगत

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने वाली मोरक्को पहली अफ्रीकन टीम

फ्रांस से मिली हार के बाद मोरक्को के टीम मैनेजर ने कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है। उस शानदार सफलता को सेमीफाइनल की हार हमसे छिन नहीं सकती। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल खेलने वाली मोरक्को पहली अफ्रीकन टीम है। मोरक्को ने यहां तक पहुंचने के लिए स्पेन, पुर्तगाल जैसी बड़ी टीमों का रास्ता रोका है।

Exit mobile version