• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दमनद्वीप से फरार पचास हजार के इनामी अपराधी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दमनद्वीप से दोहरे हत्याकांड मामले में फरार पचास हजार के इनामी अपराधी को बुधवार की शाम एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। टीम ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 560 रुपये बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपित प्रतापगढ़ जिले के कन्धई थाना क्षेत्र में स्थित सोनाही गांव निवासी शमशाद उर्फ समीर है। इसके खिलाफ दमनद्वीप के नानी दमन थाने में एक अप्रैल 2018 को हुई अजय पटेल एवं धीरेन्द्र पटेल की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद शमशाद फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है।

एसटीएफ के प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि अपने परिचित अलीम के साथ ट्रक में खलासी का काम करने के लिए यहां से कलकत्ता शहर गया। जहां प्रतापगढ़ के कौहड़ौर थाना क्षेत्र में स्थित वाजिदपुर गांव निवासी मो. अनीस से मुलाकात हुई और वहां से उसके साथ दमनद्वीप चला गया और धीरे-धीरे एक दूसरे से परिचित होते-होते दमन के रहने वाले दीपक भाई के साथ काम करने लगा।

दीपक के धन्धे में लाखों की आमदनी होती थी। इसी कमाई को लेकर दमन के ही अजय पटेल एवं धीरेन्द्र से तनातनी हो गई। वर्ष 2013 में दीपक के भाई की हत्या कर दी गई। इस तरह दीपक के साथ हुई गैंगवार के दौरान अजय पटेल एवं धीरेन्द्र पटेल की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद वह वहां से भाग निकला, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन अबतक बचता रहा। हालांकि आज कहीं भागने की फिराक में प्रयागराज जक्शन पर ट्रेन में सवार होने के लिए सिविल लाइस पहुंचा और मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई दमनद्वीप पुलिस करेगी।

Tags: crime newsPrayagraj Newsup newsup strf
Previous Post

दो करोड़ रुपये के लिए अपहरणकर्ताओं ने छात्र का किया था अपहरण, तीन गिरफ्तार

Next Post

लक्ष्मी की कृपा बरसने का सपना दिखा ठगने वाला एक टप्पेबाज गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
arrested

लक्ष्मी की कृपा बरसने का सपना दिखा ठगने वाला एक टप्पेबाज गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी JDU's national executive

Bihar Election : जेडीयू ने सीएम आवास पर उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू किया

05/10/2020
ss sandhu

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई टेलीमेडिसिन सेवाओं के संबंध में समीक्षा बैठक

18/08/2021
Sutak Kaal

शुरू हुआ साल का पहला ‘चंद्रग्रहण’, इन बातों का रखें खास ध्यान

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version