• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सपा आई रे…’, शिव बारात में समाजवादी पार्टी का गाना बजाने पर मारपीट

Writer D by Writer D
19/02/2023
in उत्तर प्रदेश, चंदौली
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली। जिले में महाशिवरात्रि की रात में शिव बारात (Shiv Barat) यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी से संबंधित गाना सपा आई रे… बजाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब गांव के ही एक युवक ने इसका विरोध किया। तो शिव बारात में शामिल कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट (Fight) की। युवक को काफी चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जुलूस के दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमें जुलूस में सपा आई रे का गाना डीजे पर बज रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जातिगत भावना को लेकर देवाशीष पांडे नाम के युवक के साथ मारपीट (Fight) की गई है जो शिव बारात में शामिल होना चाहता था। उधर पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आधा दर्जन लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल, महाशिवरात्रि की रात में चंदौली जनपद के सकलडीहा क्षेत्र में महाकालेश्वर मंदिर की शिव बारात निकाली जा रही थी। इस दौरान शिव बारात के जुलूस में समाजवादी पार्टी से संबंधित सपा आई रे… और अन्य भोजपुरी गाना डीजे पर बजाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। गांव के ही एक युवक ने शिव बारात में चल रहे लोगों को इस तरह का गीत ना बजाकर धार्मिक गीत बजाने के लिए कहा। इसी बात पर लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और शिव बारात की जुलूस में शामिल लोगों ने देवाशीष पांडे नाम के  इस युवक की जमकर पिटाई कर दी।

थाना की सुरक्षा में जुलूस के साथ-साथ पुलिस भी चल रही थी, लेकिन जब तक पुलिस को इस बात की जानकारी हुई तब तक मारपीट की वारदात हो चुकी थी। वहां पर मौजूद पुलिस वालों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। उनकी तलाश के लिए 5 टीमों का गठन भी कर दिया गया।

यूपी के मरीजों को मिल रहा क्वालिटी ट्रीटमेंट

हालांकि पुलिस का कहना है कि यह मारपीट जातिगत भावना के तहत की गई थी। देवाशीष पांडेय शिव बारात में शामिल होना चाहता था। इसी बीच मारपीट हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Tags: chandauli newsshiv baratup news
Previous Post

यूपी के मरीजों को मिल रहा क्वालिटी ट्रीटमेंट

Next Post

सीएम धामी करेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी करेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

यह भी पढ़ें

arrested

एक किलो गांजा सहित अभियुक्त गिरफ्तार

04/12/2021
hat-trick

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में हैट्रिक से चुकी पूजा वस्त्राकर

10/03/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘उत्तराखंड स्वागत गीत’ का किया विमोचन

22/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version