Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, अधेड़ की मौत

Dead Body

Dead Body

मीरजापुर। देहात कोतवाली के परमापुर गांव में भूमि विवाद (Land Dispute) को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ की मौत (death) हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

रविवार को परिवार के लोगों ने शव को सिविल लाइन तिराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपितों को गिरफ्तार करने व मुआवजा देने की मांग करने लगे।

मौके पर पहुंचे सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के साले राजेश कुमार निवासी पहाड़ी की तहरीर पर पप्पू बिंद, सनी, पिंटू, पिपुल, मक्खन, सुकुरू व महौली के खिलाफ गैरइरातदन हत्या सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आगे कार्रवाई भी की जाएगी। इससे लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।

देहात कोतवाल विपिन सिह ने बताया कि परमापुर गांव निवासी पप्पू बिंद ने सखंडू के बड़े भाई पखंडू की हिस्से की कुछ भूमि खरीदा था। उसी पर अपना मकान बनवा रहा था। यह देख सखंडू बिंद ने कहा कि इस भूमि में उसका भी हिस्सा है। इसलिए वह मकान नहीं बनवाएं। इसी बात को लेकर शनिवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से पप्पू बिंद 52 पुत्र हरि बिंद, उसका लड़का पिंटू (27) मां सोमरिया देवी (80) पत्नी हरि, निर्मला (25) पत्नी पिंटू, गेंना देवी (45) पत्नी पप्पू, पूजा (16) पुत्री पप्पू तथा दूसरे पक्ष से सुशीला (16) पुत्री सखंडू, पूनम (14) पुत्री सखंडू, उजाला (25) पत्नी विजय, चिरौजी (50) पत्नी सखंडू, सखंडू (55) पुत्र महंगू, (27) पुत्र सखंडू आदि शामिल है। सभी को मंडलीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया। वहीं उपचार के दौरान सखंडू की मौत हो गई।

Exit mobile version