• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमल हसन की होगी संसद में एंट्री, DMK देगी राज्यसभा चुनाव का टिकट

Writer D by Writer D
28/05/2025
in मनोरंजन
0
Kamal Haasan

Kamal Haasan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कडगम (DMK) ने आज बुधवार को ऐलान कर दिया कि पार्टी 19 जून को होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में राज्य की 6 सीट में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, साथ ही उसने एक सीट सहयोगी फिल्म अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) को आवंटित कर दिया। इसके बाद कमल हासन का राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है।

डीएमके ने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए अपने वर्तमान सांसद सीनियर एडवोकेट पी विल्सन को फिर से नामित किया है और 2 अन्य लोगों के नाम भी उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है। इसमें सलेम से पार्टी के नेता एसआर शिवलिंगम और प्रख्यात कवि, लेखक तथा पार्टी पदाधिकारी रुकय्या मलिक उर्फ ​​कविगनर सलमा शामिल हैं।

चुनावी करार के तहत MNM को मिली सीट

राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सत्तारूढ़ डीएमके के अध्यक्ष भी हैं, पार्टी ने चेन्नई में जारी एक बयान में कहा कि कमल हासन (Kamal Haasan)  की पार्टी को एक सीट का आवंटन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मक्कल निधि मय्यम के साथ चुनावी समझौते के तहत किया गया है।

तमिलनाडु से राज्यसभा के 6 सदस्य 24 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। इनमें पीएमके के अंबुमणि रामदास और एमडीएमके के शीर्ष नेता वाइको भी शामिल हैं। राज्य विधानसभा में अपनी और अपने सहयोगियों के संख्याबल के आधार पर, 6 सीट में से डीएमके चार सीट आसानी से जीत सकती है, जबकि राज्य में मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडगम (AIADMK) बीजेपी सहित अन्य सहयोगियों के समर्थन से 2 सीट जीत सकती है।

डीएमके की ओर से राज्यसभा की एक सीट कमल हासन (Kamal Haasan) की पार्टी को दिए जाने के बाद फिल्म अभिनेता के संसद के ऊपरी सदन में जाने का रास्ता साफ हो गया है। कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन में बिजी हैं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज होने वाली है।

इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनने वाले फिल्म इंस्टीट्यूट में यूपी के युवाओं को मिलेगी वरीयता

सत्तारुढ़ पार्टी की ओर से एक सीट मक्कल नीधि मय्यम को दिए जाने के बाद कमल हासन की पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि कमल हासन के पक्ष में प्रस्ताव पेश किया गया है। एमएनएम ने घोषणा की है कि वह कमल हासन को राज्यसभा भेजेगी।

Tags: Kamal Haasan
Previous Post

पीएम मोदी देंगे सिक्किम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश को 70 हजार करोड़ की सौगातें

Next Post

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, तेज रफ्तार हवा चलने की भी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajpal Yadav
मनोरंजन

जेल से बाहर के बाद एक्टिव मोड में राजपाल यादव, फैंस से मांगा सपोर्ट

28/02/2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda got married in Udaipur
Main Slider

एक दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कोडवा परंपरा से फिर होगा विवाह

26/02/2026
Anupama-Tulsi
मनोरंजन

‘अनुपमा’ को पछाड़ इस बहू की बादशाहत लौटी, ये हैं इस हफ्ते के टॉप-20 शोज

20/02/2026
Salman Khan, Salim Khan
Main Slider

वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान, डॉक्टर्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

18/02/2026
Rajpal Yadav
Main Slider

3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करें… राजपाल की बेल पर फंसा पेंच

16/02/2026
Next Post
Heavy Rains

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, तेज रफ्तार हवा चलने की भी चेतावनी

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘सौ लाओ, सरकार बनाओ!’, अखिलेश के मानसून ऑफर से तेज हुई सियासी हलचल

18/07/2024

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सामान्य पैसेंजर ट्रेन का तैयार हो गया नया टाइम टेबल

01/08/2020
Suicide

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जमीन बंटवारे से थी नाखुश

04/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version