Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिल्म अभिनेता रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे हैं दुआ

रजनीकांत Rajinikanth

रजनीकांत

चेन्नई। फिल्म अभिनेता 70 वर्षीय रजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि बीते दिनों रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे के सेट पर सात क्रू मेंबर कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था जो कि निगेटिव आया था। उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा था। उच्च रक्तचाप और थकावट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की लखनऊ वासियों के स्मृतियों में है अटल छवि

अपोलो अस्पताल ने एक बयान जारी कर रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। अस्पताल ने कहा कि ‘मि. रजनीकांत को 25 दिसंबर की सुबह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। 22 दिसंबर को रजनीकांत का कोविड 19 टेस्ट किया गया जो कि निगेटिव था। तब से उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है और निगरानी में हैं। उनमें कोविड 19 के कोई लक्षण नहीं थे।

अर्जुन मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष नियुक्त

उनके रक्तचाप में भारी उतार-चढ़ाव आया था जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे जब तक कि उनका रक्तचाप सामान्य नहीं हो जाता। हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जैसे ही प्रशंसकों को पता चला वह उनके लिए दुआएं करने लगे।

Exit mobile version