• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिग्गज डायरेक्टर ने की आत्महत्या, व्हाट्सएप पर छोड़ा सुसाइड नोट

Writer D by Writer D
18/05/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Film director Ashish Ubale committed suicide

Film director Ashish Ubale committed suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर लेखक और फिल्म निर्देशक आशीष उबाले (Ashish Ubale) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उनका शव नागपुर के रामकृष्ण मठ के एक गेस्ट रूम में मिला। सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आशीष ने आत्महत्या करने से पहले खुद को व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने भारी कर्ज के चलते अपनी जान लेने की बात कही थी। उनकी मौत की खबर से पूरे सिने जगत में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, आशीष उबाले (Ashish Ubale) अपने छोटे भाई सारंग उबाले से मिलने नागपुर गए थे। सारंग रामकृष्ण मठ में सेवादार के तौर पर काम करते हैं। आशीष मठ के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे और उन्होंने दोपहर में मठ में भोजन भी किया था। पुलिस के अनुसार, दोपहर में आराम करने की बात कहकर वो कमरे में गए और वहीं उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शाम को जब उनके भाई सारंग उन्हें उठाने गए, तब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कमरे का दरवाजा तोड़ने के बाद सारंग जब उनके कमरे में गए, तब वे फांसी के फंदे से लटके हुए दिखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आशीष उबाले ने खुद के व्हाट्सएप पर एक नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने कर्ज में डूबे होने के कारण अपनी जिंदगी खत्म करने की बात लिखी।

लंबा और सफल करियर

आशीष उबाले (Ashish Ubale) ने मराठी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा और सफल करियर जिया है। उन्होंने कई लोकप्रिय मराठी धारावाहिकों जैसे ‘अग्नी’, ‘एका श्वासावे अंतर’, ‘गजरा’ और ‘चक्रव्यूह’ का निर्देशन किया था। इसके अलावा, उन्होंने ‘गार्गी’ फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी किया था।

आज खत्म हो सकता है…, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोली भारतीय सेना

‘प्रेमासाठी वाट्टेल ते’ और ‘बाबुरावला पकडा’ जैसी फिल्मों का भी उन्होंने निर्देशन किया था। उनकी फिल्म ‘गार्गी’ को 2009 में नागपुर में आयोजित कार्लस्बर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया था।

Tags: Entertainment news
Previous Post

आज खत्म हो सकता है…, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोली भारतीय सेना

Next Post

मायावती ने भतीजे को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, आकाश आनंद को बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
mayawati-akash anand

मायावती ने भतीजे को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, आकाश आनंद को बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

यह भी पढ़ें

Twin Tower

CM ऑफिस ने जारी की Twin Tower के दोषी अफसरों की सूची, योगी ने दिये कार्रवाई के निर्देश

28/08/2022
Fire

मजदूरों से भरी बस पर हाइटेंशन तार गिरने से लगी आग, 12 से ज्यादा लोग घायल

09/11/2022
arrested

चेकिंग के दौरान गांजा व नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version