Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हाेगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ : धामी

Film ‘Hanuman Ansh’ to be tax-free in Uttarakhand: CM Dhami

Film ‘Hanuman Ansh’ to be tax-free in Uttarakhand: CM Dhami

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, भक्ति और सेवा संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु और बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन मानवता, सेवा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है। उनके जीवन एवं विचारों पर आधारित फिल्म नई पीढ़ी को भी भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और सेवा भाव से परिचित कराने का माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से है। राज्य सरकार ऐसी पहलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जो देवभूमि की इस विरासत को व्यापक स्तर पर सामने लाने में सहायक हों।

Exit mobile version