Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से हुई आठ घंटे तक पूछताछ

नई दिल्ली| फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से गुरुवार को वर्सोवा पुलिस ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। अनुराग पर 30 साल की एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और एक्ट्रेस से मंगलवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया। 22 सितंबर को पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि ये सब उनके साथ तब हुआ जब उन्होंने अनुराग से काम के लिए संपर्क किया।

आदमी ने बेटी को मौत के घाट उतारा, शव को ले गया अस्पताल

कश्यप पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (I) (बलात्कार), 354 (महिला को अपमानित करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल देना), 341 (गलत संयम) और 342 (गलत तरीके से प्रताड़ना) के तहत आरोप लगाया गया है। अनुराग इन आरोपों से इनकार किया है। गुरुवार को कश्यप अपने वकील के साथ लगभग 10 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शाम 6 बजे वहां से रवाना हुए।

पुलिस उपायुक्त (जोन -9) अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, “हमने उनका बयान दर्ज कर लिया है और मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।” शिकायतकर्ता को मेडिकल जांच के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है। अपनी शिकायत में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है अगस्त 2013 में अनुराग कश्यप ने अपनी आने वाली फिल्म मे एक भूमिको पर चर्चा करने के लिए उन्हें घर बुलाया था और जब वो उनके घर पर थी अनुराग ने उनका यौन शोषण किया था।

Exit mobile version