Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एंजियोप्लास्टी के बाद पूरी तरह बदल गया फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का लुक

Filmmaker Anurag Kashyap's look completely changed after angioplasty

Filmmaker Anurag Kashyap's look completely changed after angioplasty

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पिछले कुछ दिनों में सुर्खियों में हैं। दरअसल इन दिनों उनकी तबियत ठिक नहीं चल रही है। बीते दिनों सीने में दर्द के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज (Heart Blockage) है।  जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी। जिसके बाद अनुराग ने एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) कराई। वहीं अब सर्जरी के बाद वे घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत धीरे-धीरे सुधर रही है।

प्रदेश में 3T फार्मूले ने कोरोना की रफ़्तार पर लगाई लगाम : सहगल

घर वापसी के बाद अनुराग की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार हैं। इस बीच उनकी बेटी आलिया कश्यप ने एक वीडियो शेयर किया है जहां एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा का एक वीडियो शेयर किया जिसमें अनुराग का चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में अनुराग गंजे नजर आ रहे हैं और उनके आई ब्रो भी काफी बढ़ी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके इस लुक को देखकर बेहद हैरान हैं।

 

Exit mobile version