Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

12000 से ज्यादा चयनित टीचरों की अंतिम लिस्ट हुई जारी

Bihar Teacher

Bihar Teacher

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के 12043 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गयी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के जरिए यह चयन सूची जारी की गयी है।

इसमें 8342 उच्च माध्यमिक शिक्षक और 3701 माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। राज्य के लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से मंगलवार को यह सूची जारी की गयी है। राज्य के शिक्षा विभाग में काफी समय बाद सरकारी सेवा का अवसर निवासियों को मिल रहा है।

एजुकेशन पोर्टल पर सूची अपलोड कर दी गई। वेटिंग लिस्ट वाले एवं वेरिफिकेशन के दौरान रिजेक्ट किए गए शिक्षकों के नाम इसमें शामिल नहीं है। जिन चयनित शिक्षकों के डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन पूरा हो गया है, उन्हीं के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

आपको बता दें कि 3 साल पहले स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के स्कूलों में इन दोनों श्रेणी के 30,554 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। चयनित शिक्षक 3 साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

Exit mobile version