Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नए साल में घर में लगाएं ये खास पौधा, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Plants

Plants

वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन प्राप्त करने के भी कई उपाय बताए गए हैं। वहीं, चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई का भी विशेष महत्व रहा है। फेंगशुई से जुड़ी वस्तुओं का इस्तेमाल लोग सजावट के तौर पर करते हैं। लेकिन इनका आपके जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। फेंगशुई में बताई गई शुभ चीजों का उपयोग नियमों के अनुसार ही करना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली पाना चाहता है तो घर में एक विशेष पौधा अवश्य लगाना चाहिए।आइए जानते हैं फेंगशुई में बताए गए इस पौधे और इसे लगाने की सही दिशा के बारे में पूरी जानकारी।

घर में लगाएं ये पौधा (Plants)

1.फेंगशुई नियम के अनुसार घर में चौड़े पत्ते वाला पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। आप घर में कोई भी चौड़े पत्ते वाला पौधा लगा सकते हैं।

2.फेंगशुई के अनुसार घर में चौड़े पत्ते वाला पौधा लगाने से घर में खुशहालीआती है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है।

3.घर में चौड़े पत्ते वाला पौधा लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। घर के सदस्यों में के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4.फेंगशुई के अनुसार चौड़े पत्ते वाला पौधा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा वाले कोने लगाना सही माना जाता है। यह दिशा महत्वपूर्ण होती है। फेंगशुई में इस कोने को धन और समृद्धि का कोना माना गया है। इसलिए इस कोने में चौड़े पत्ते वाला पौधा लगाना चाहिए।

5.चौड़े पत्ते वाले पौधे को घर में लगाने से तरक्की की संभावना बढ़ जाती है और कार्यों में सफलता होती है। सभी कार्य सफल होते हैं। उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

6.यदि आपके घर-परिवार में तनाव का माहौल रहता है तो चौड़े पत्ते वाला वाला पौधा लगाना बेहद शुभ होगा।

7.फेंगशुई के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से मन और दिमाग दोनों शांत रहते हैं।

8.फेंगशुई के अनुसार इसे गुड लक का साइन भी माना जाता है। साथ ही घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।

Exit mobile version