• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ लखनऊ में FIR, इस मामले पर हुआ एक्शन

Writer D by Writer D
30/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि मामला पॉश कॉलोनी में रास्ता विवाद से जुड़ा है। इस मामले में धनंजय सिंह के अलावा जौनपुर के महाराजगंज से ब्लाक प्रमुख विनय सिंह, उनका सरकारी गनर और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कौशल तिवारी की ओर से दी गई तहरीर के बाद इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जौनपुर के महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ की स्वस्तिक सिटी कॉलोनी (अहिमामऊ, सुल्तानपुर रोड) में 20 फीट चौड़े आम रास्ते पर दीवार खड़ी कर उसे बंद करने का प्रयास किया। विरोध करने वाले निवासियों को धमकाया गया और पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) का नाम लेकर दबाव बनाया गया।

इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में कॉलोनी निवासियों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। आरोपियों में विनय सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उनके सरकारी गनर और 8-9 अन्य लोग शामिल हैं। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 127(1), 131, 74 के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द) और 3(1)(ध) लगाई गई हैं। ये धाराएं धमकी, आपराधिक साजिश, अत्याचार और रंगदारी जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ी हैं

क्या है विवाद ?

सोमवार को विनय सिंह ने अपने प्लॉट के पास स्थित 20 फीट के सार्वजनिक रास्ते पर दीवार बनवा दी। कॉलोनी के नक्शे और विनय सिंह की प्लॉट रजिस्ट्री में यह रास्ता स्पष्ट रूप से दर्ज है, जो अन्य निवासियों के लिए मुख्य आवागमन का मार्ग है। जब कॉलोनी वासियों ने विरोध किया तो बहस हुई। आरोप है कि विनय सिंह ने हथियारबंद साथियों के साथ निवासियों को धमकाया और धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) का नाम लेकर दबाव डाला। बहस बिगड़ने पर निवासियों ने दीवार गिरा दी। इसके बाद थाने पहुंचे निवासियों की शिकायत पर कार्रवाई के बजाय तत्कालीन थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने विनय सिंह की तहरीर पर उल्टा कॉलोनी वासियों पर ही मामला दर्ज कर लिया।

मंगलवार को विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कॉलोनी निवासियों ने पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर से मुलाकात की और नक्शा-रजिस्ट्री के दस्तावेज प्रस्तुत किए। कमिश्नर ने तुरंत संज्ञान लिया और सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही, कॉलोनी वासियों की शिकायत पर विनय सिंह व उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

चर्चा है कि विनय सिंह पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी हैं। धनंजय सिंह भी स्वस्तिका सिटी में ही रहते हैं। उनकी कोठी के सामने कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में जेल गए बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की आलीशान हवेली है। यह कॉलोनी पहले भी विवादों में रही है। धनंजय सिंह का आपराधिक इतिहास लंबा है। उन पर अपहरण, रंगदारी और अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं।

फिलहाल जांच जारी है और आरोपी पक्ष की तलाश चल रही है। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि यह मामला आम लोगों बनाम दबंगों की लड़ाई का प्रतीक बन गया है।

Tags: dhananjay singh
Previous Post

मुख्यमंत्री के निर्देशः अवैध पार्किंग अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन का संयुक्त ऑपरेशन शुरू

Next Post

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ, रक्षा मंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

Writer D

Writer D

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post
Ramlala

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ, रक्षा मंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

यह भी पढ़ें

KKR's very poor start

केकेआर की बेहद खराब शुरुआत, 31 रन पर आधी टीम पवेलियन लौटी

21/04/2021
Ganesh ji

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
rahul gandhi

मोदी जी आप किसानों के घर में डाका डालने का काम कर रहे हैं : राहुल

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version