• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर सियासी हंगामा, पंजाब पुलिस पर दर्ज हुई अपहरण की FIR

Writer D by Writer D
06/05/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Tejinder Bagga

Tejinder Bagga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) की गिरफ्तारी पर सियासी हंगामा बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, तेजिंदर बग्गा (Tejinder Bagga) को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) पर दिल्ली में अपहरण की FIR भी दर्ज हो गई है।

तेजिंदर सिंह बग्गा (Tejinder Bagga) को मोहाली जिला अदालत में आज एक बजे पेश किया जाना है। लेकिन इस हंगामे के बीच उनकी पेशी पर सवाल खड़े हो गए हैं। मोहाली पुलिस ने तेजिंदर (Tejinder Bagga) के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में आज उनकी गिरफ्तारी हुई है। मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरा है।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Bagga) पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की।

बीजेपी नेता भड़के

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं। वहीं दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उनकी पार्टी को मिली सत्ता का राजनीतिक दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों को डराने धमकाने के लिये शुरू कर दिया है। दिल्ली का हर नागरिक संकट की इस घड़ी में तेजेन्द्र पाल सिंह बग्गा के परिवार के साथ खड़ा है।

फंदे पर लटकता मिला बीजेपी का कार्यकर्ता का शव, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं आम आदमी पार्टी से विधायक नरेश बालियान ने बीजेपी को लुच्चे-लफंगो की पार्टी कहा है। वह बोले कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया। बालियान ने दावा किया कि बग्गा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘जीने नही देंगे’ की धमकी दी थी।

क्या है मामला

तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा दावा बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने किया है। कपिल मिश्रा के मुताबिक, तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं।

बग्गा के खिलाफ अपराधिक मामला आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की तलाश में थी। पंजाब पुलिस बग्गा की तलाश में पहले भी दिल्ली आई थी, लेकिन तब जवानों को बैरंग लौटना पड़ा था।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ‘द कश्मीर फाइल्स ‘ फिल्म पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा था। बग्गा ने सीएम केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था। इसके बाद बग्गा के खिलाफ पंजाब में FIR दर्ज कर ली गई थी।

बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, नशे में…

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiPunjab Policetejinder bagga arrestTodays News
Previous Post

शहनाज मीडिया के सामने किस करके हुई ट्रोल, फैंस ने किया बचाव

Next Post

मीका का ‘स्वयंवर’, दुल्हनों ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

05/05/2026
CM Dhami
धर्म

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

05/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

05/05/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: धामी

05/05/2026
Main Slider

BSF चौक के पास स्कूटी में संदिग्ध ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

05/05/2026
Next Post

मीका का 'स्वयंवर', दुल्हनों ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Glowing Skin

स्किन को हाइड्रेट और ग्लोईंग बनाने के लिए करें ये काम

16/04/2025
बच्चों का ये टीका कोरोना के इलाज में मददगार

बच्चों का ये टीका कोरोना वायरस के इलाज में बनेगा मददगार

18/07/2020
CM Dhami

धामी बोले- विकासोन्मुखी नीतियों पर एक बार फिर मुहर लगाएगी हरियाणा की जनता

03/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version