Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, बजरंग, साक्षी और विनेश के खिलाफ FIR दर्ज

FIR lodged against Bajrang, Sakshi and Vinesh

FIR lodged against Bajrang, Sakshi and Vinesh

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुई घटना के मामले में रविवार देर शाम एफआईआर दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने पहलवानो साक्षी मलिक (Sakshi Malik) , विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) के साथ ही प्रदर्शन के आयोजकों, और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विनेश फोगाट ने किया ट्वीट

एफआईआर दर्ज होने को लेकर पहलवान विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘दिल्ली पुलिस को यौन शोषण करने वाले बृज भूषण के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने में 7 दिन लगते हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर हमारे खिलाफ FIR दर्ज करने में 7 घंटे भी नहीं लगाए। क्या इस देश में तानाशाही शुरू हो गई है ? सारी दुनिया देख रही है सरकार अपने खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव कर रही है। एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।’इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा- 147, 149, 186, 188, 332, 353, PDPP अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि रविवार को संसद भवन के उद्घाटन के दौरान, पहलवानों ने महिला महापंचायत का ऐलान किया था। रविवार को जब पहलवान, मार्च निकाल रहे थे, तो इस दौरान पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी, साथ ही प्रदर्शन स्थल से पहलवानों के तंबू आदि भी हटा दिए थे।

फोगाट बहनों को सड़कों पर घसीटा, हिरासत में पहलवान, पुलिस ने उखाड़े तंबू

मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के खिलाफ भी मामला दर्ज है। इसके अलावा पहलवानों के प्रदर्शन के जो भी आर्गेनाइजर थे उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है रात में भी रेसलर प्रोटेस्ट वाली जगह पर आए थे। तकरीबन 7-8 लोग थे उन्हें वापस भेज दिया गया है। अब प्रोटेस्ट करने की इजाज़त नही दी गई।

Exit mobile version