Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुनव्वर राणा के खिलाफ FIR दर्ज, फ्रांस के बहाने आतंकियों के समर्थन का आरोप

मुनव्वर राणा Munawar Rana

मुनव्वर राणा

फ्रांस के बहाने इस्लामिक आतंकियों के समर्थकों पर सूबे की योगी सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मशहूर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

इससे पहले फ्रांस में हुए बेगुनाहों के कत्ल को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बना कर उसे कत्ल के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि विवाद को जन्म देकर लोगों को उकसाया गया। राणा ने दावा करते हुए कहा कि कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा मैं उसका कत्ल कर दूंगा।

कैदी ने टावर से कूदकर की आत्महत्या, मुख्य प्रहरी समेत चार लोग निलंबित

मुनव्वर राणा ने तर्क देते हुए कहा कि अगर मजहब मां के जैसा है, अगर कोई आपकी मां का, या मजहब का बुरा कार्टून बनाता है या गाली देता है तो वो गुस्से में ऐसा करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया।

उल्लेखनीय है कि यह पूरा विवाद पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या के बाद शुरू हुआ, जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी सिर काटकर हत्या कर दी गई। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है।

यूपी उपचुनाव : सात सीटों पर कल होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन

गौरतलब है कि फ़्रांस में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में भी भड़काऊ बयान देने का सिलसिला जारी है। फरहान जुबैरी से पहले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने ईसाइयों के कत्लेआम को जायज ठहराया था। फरहान जुबैरी कानपुर के विधनू के रहने वाले हैं। वह एएमयू स्टूडेंट यूनियन का पदाधिकारी रह चुके हैं। इस वक्त वह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से जुड़े हैं। फरहान ने एएमयू में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Exit mobile version