• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुरे फंसे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता, पुलिस ने दर्ज की FIR

Writer D by Writer D
20/06/2023
in मनोरंजन
0
Asit Modi

Asit Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। जहां हमेशा यह शो अपनी प्रेरणादायक सोच और सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए चर्चा में रहता था, वहीं पिछले काफी दिनों से यह असित कुमार मोदी (Asit Modi) और जेनिफर मिस्त्री के बीच चल रही लड़ाई की वजह से सुर्खियों में है। जेनिफर द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद अब निर्माता असित कुमार मोदी की मुसीबत बढ़ गई हैं। दरअसल, उनके खिलाफ शो के एक कलाकार की शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने शो के एक कलाकार की शिकायत के आधार पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी (Asit Modi) और ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पवई पुलिस ने असित कुमार मोदी (Asit Modi) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

पापा बन गए हैं राम चरण, घर में गूंजी नन्ही परी की किलकारियां

पवई पुलिस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah) के निर्माता असित कुमार मोदी (Asit Modi) और दो अन्य क्रू मेंबर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में अभिनेत्री का बयान दर्ज किया। पुलिस जल्द ही असित कुमार मोदी को बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी करेगी। हालांकि, असित मोदी, सोहेल और जतिन ने आरोपों से इनकार किया है। असित मोदी ने एक बयान में कहा, ‘हम कानूनी कार्रवाई करेंगे क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि हमने उसे से निकाल दिया है, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही हैं।’

लोकप्रिय सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने कुछ समय पहले शो छोड़ दिया था। 15 साल बाद शो से बाहर निकलने के बाद, उन्होंने शो के निर्माता असित कुमार मोदी पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने निर्माता मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ कार्यस्थल पर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई।

Tags: Asit ModiEntertainment newsTarak Mehta ka Ooltah Cashmahtv gossips
Previous Post

‘निर्बाध बिजली नहीं तो बिल का भुगतान नहीं’, कांग्रेस ने बताया विरोधा का तरीका

Next Post

जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें हॉलिडे लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
Bank Holidays

जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें हॉलिडे लिस्ट

यह भी पढ़ें

AK Sharma

उपभोक्ताओं के हो रहे उत्पीड़न के प्रति शक्तिभवन के उच्चाधिकारी धृतराष्ट्र न बने: एके शर्मा

16/06/2023
CM Yogi had darshan of Ramlala

रामलला के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

29/01/2024
Randhir Kapoor Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी पर पिता बोले- दो बच्चे होने चाहिए

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version