Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, छह लोग झुलसे

New Delhi-Darbhanga Express

Massive fire breaks out in New Delhi-Darbhanga Express

इटावा। जिले में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस (New Delhi-Darbhanga Express) के जनरल कोच में आग लग गई। ट्रेन नंबर 02570 के जनरल कोचों में आग लगने की सूचना मिली है। ट्रेन सरायभूपत स्टेशन पर रुकी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एस एक और एस दो कोच में आग लगी। आग लगने के बाद कोच में भगदड़ मच गई। इंजन समेत अन्य कोचों को अलग कर दिया गया है। सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। आग की चपेट में आने से छह लोग झुलस गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के चलते कोचों में यात्रियों की भारी भीड़ थी। आग लगने की वजह से सैकड़ों यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। शताब्दी एक्सप्रेस, कामख्या एक्सप्रसे समेत कई ट्रेनें लूप पर खड़ी हुई हैं।

सुब्रत रॉय के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया गहरा शोक

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जब ट्रेन संख्या 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल (New Delhi-Darbhanga Express) उत्तर प्रदेश के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी एस एक कोच से धुआं उठने लगा। जिसे देखकर स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन रोक दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। कोई चोट या हताहत नहीं है। ट्रेन को जल्द ही रवाना कर दिया जाएगा।

Exit mobile version