Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पवई के शापिंग मॉल में लगी आग, लाखों का सामान राख

massive fire

massive fire

मुंबई। पवई इलाके में स्थित हिक्को पैलेस नामक शॉपिंग मॉल में गुरुवार सुबह अचानक आग (Fire) लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास में जुटी थीं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस के अनुसार पवई के हिक्को पैलेस शॉपिंग मॉल में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

VIVO पर ED के छापेमारी से चीन तिलमिलाया, भारत के लिए कह दी ये बड़ी बात

फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन मॉल का लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। मुंबई नगरनिगम के कर्मचारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Exit mobile version