Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

massive fire

massive fire

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के बाद आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाल लिया है। कुछ लोगों की मौत होने की आशंका है। करीब 100 लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री (Firecracker Factory) मगरदा रोड स्थित है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास के मकान गिर गए। इससे भी लोग हताहत होने की सूचना मिल रही है। धमाके बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से बचाव एवं राहत कार्यों में प्रशासनिक अफसरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

‘हम कुरान शरीफ को नहीं मानेंगे’, यूसीसी पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में आग के बाद तेज धमाके हुए। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version