• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वट सावित्री पूजा के दौरान वृक्ष में लगी आग, सुहागिनों में मची अफरा-तफरी

Writer D by Writer D
19/05/2023
in झारखंड, राष्ट्रीय
0
Vat Savitri

Vat Savitri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चतरा। झारखंड के चतरा शहर में शुक्रवार को वट सावित्री ( Vat Savitri ) पूजा स्थल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। पूजा करने वाली सुहागिनों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। हालांकि, आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

शुक्रवार दोपहर वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना लेकर शहर के गंदौरी मंदिर आई थीं। मंदिर के नजदीक ही उन्होंने विधि-विधान से वट वृक्ष को पूजना शुरू कर दिया।

इसी बीच, किसी महिला की लापरवाही के कारण जलती हुई अगरबत्ती सूखे पत्तों समेत पास पड़े कागज प्लास्टिक पर गिर गई और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग ने तेजी वृक्ष के तने को अपनी चपेट में ले लिया और फिर पेड़ धू-धूकर जल उठा।

पूजा स्थल पर लगी आग से महिलाओं के बीच अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। यह सुन आसपास के लोग दौड़े और उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेज आग बुझाना शुरू किया।

आज वट सावित्री पर अपने परिजनों को ऐसे दें शुभकामनाएं

इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी आग को बुझाने और व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव कोशिश की। गनीमत रही कि वृक्ष में लगी भीषण से कोई हताहत नहीं हुआ।

आग पर भले ही समय रहते काबू पा लिया हो, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आसपास मौजूद तमाम लोग आग को बुझाने में मदद करने के बजाए अपने अपने मोबाइल कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड करते रहे।

बता दें कि वट सावित्री व्रत ( Vat Savitri  Vrat) इस साल 19 मई  मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए रखती हैं।  वट सावित्री व्रत पर महिलाएं वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।

Tags: Chatra NewsJharkhand newsNational newsvat savitri 2023Vat Savitri vrat
Previous Post

BGMI फैंस के लिए खुशखबरी, 10 महीने बाद लौट रहा देसी अवतार

Next Post

अमेरिका में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे राहुल गांधी, जारी हुआ पोस्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
Next Post
Rahul Gandhi

अमेरिका में 'मोहब्बत की दुकान' खोलेंगे राहुल गांधी, जारी हुआ पोस्टर

यह भी पढ़ें

जिले में नदियों ने लिया विकराल रूप, सेना ने संभाला मोर्चा

20/10/2021

यूपी-गाजीपुर बॉर्डर NH-24 पर किसानों ने सर्विस लेन को खोला, राकेश टिकैत ने कही ये बात

21/10/2021
saree

साड़ी पहनते वक्त न करें ये मिस्टेक्स, पूरा लुक हो जाएगा खराब

11/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version