Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगी आग, कई वाहन जले

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (IIT) में बुधवार को आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझा लिया। आग की वजह से कई मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गयीं।

अलीगंज IIT परिसर की पार्किंग एरिया में खड़े दो पहिया वाहनों में आग लग गई। आग पेट्रोल टैंक तक पहुंची और सिलसिलेवार कई मोटर साइकिलें जलकर स्वाहा हो गईं। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुछ वाहनों को कतार से हटाकर उन्हें जलने से बचाया।

प्रीति जिंटा की वापसी, ”लाहौर 1947” की शूटिंग शुरू

इधर आग लगने के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझा लिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version