Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे सिलिंडर

Restaurant

Fierce fire broke out in the restaurant in front of Prem Mandir

मथुरा। वृंदावन में प्रेम मंदिर (Prem Mandir) के सामने रेस्टोरेंट में भीषण आग (Fire) लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कोई भी रेस्टोरेंट (Restaurant) के पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान जैसे ही धमाके के साथ गैस सिलिंडर फटे तो दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब रेस्टोरेंट (Restaurant) मालिन ने राहत की सांस ली। आग में 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

वृंदावन में  प्रेम मंदिर (Prem Mandir)के सामने  दरबार रेस्टोरेंट है। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह रेस्टोरेंट में करीब 7:30 बजे आग लग गई। आग की घटना के दौरान रेस्टोरेंट के साथ आसपास के लोगों में आगरा तफरी मच गई। लोग रेस्टोरेंट से भागने लगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान, पांच लाख रामभक्तों के आने की उम्मीद

दहशत उस समय फैल गई, जब गैस सिलिंडर भी फटने लगे। सूचना मिलते ही तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

Exit mobile version