• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसा क्या हुआ की कांस्टेबल ने दे दी अपनी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Writer D by Writer D
21/01/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क इलाके में फायर डिपार्टमेंट में फायरमैन के तौर पर काम करने वाले 35 साल के शख्स ने आत्महत्या कर ली। शख्स ने ड्यूटी से लौटने के बाद डीसीपी ऑफिस के ऊपर बने फायर विभाग के कार्यालय में बने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सुबह जब एक फायर कर्मी ने उसे ड्यूटी पर आने के लिए करीब 5:30 बजे फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद फायरकर्मी कमरे में पहुंचा, जहां कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। अंदर फायरकर्मी पंखे से लटका हुआ मिला।

इसके बाद घटना की जानकारी फायर विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची और मृतक को फंदे से उतारकर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सुसाइड नोट (Suicide Note) नहीं बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संदीप कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला था। वर्ष 2016 में वह फायर विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुआ था और हाल ही में ग्रेटर नोएडा में फायर कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। उसके साथी कर्मियों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी अच्छा था और यूपीएससी की तैयारी भी कर रहा था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था, इसलिए अचानक आत्महत्या (Suicide) किए जाने की घटना पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैरक से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क सर्वेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मौके पर पहुंच रहे हैं। साथ ही, बैरक में साथ रहने वाले अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की गई है।

अन्य कर्मियों का कहना है कि संदीप अलग कमरे में रहता था और रात में ड्यूटी से वापस लौटा था। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जिनमें ड्यूटी के दौरान मानसिक तनाव, पढ़ाई का दबाव या कोई अन्य कारण शामिल हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Tags: Noida news
Previous Post

ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी में भी बढ़े भाव

Next Post

प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा, इलाके में हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

181 women helplines
उत्तर प्रदेश

संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

14/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का किया लोकार्पण

14/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
Transfer
Main Slider

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Next Post
Trainee Aircraft Crash

प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा, इलाके में हड़कंप

यह भी पढ़ें

काबुल यूनिवर्सिटी kabul university balast

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के पास विस्फोट में तीन लोगों की मौत

02/01/2021
Raveena Tandon

अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए रवीना बोलीं- हर दिन एक नई सीख मिलती है

15/09/2020
praveen kumar

नहीं रहे ‘महाभारत’ के भीम, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

08/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version