Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राधा मंदिर के पास खड़ी बस में लगी आग, युवक जिंदा जला

जिंदा जला

बस में जिंदा जला

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना इलाके में बस में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। बस स्वर्णरेखा पुल के नीचे राधा मंदिर के पास खड़ी थी। उसमें एक युवक सोया हुआ था।

नींद के कारण युवक को आग लगने का पता नहीं चल सका और वह बस के साथ जिंदा जल गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बस में आग कैसे लगी। रांची के एसपी (देहात) ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के मुंडा गढ़ा इलाके में सोमवार सुबह कोहराम मच गया। नींद खुलते ही स्थानीय लोगों ने देखा कि पास में खड़ी एक बस से धुआं निकल रहा है। लोग बस के पास पहुंचे तो पाया कि बस पूरी तरह जल चुकी थी। लोगों ने अंदर झांककर देखा तो पाया कि बस के अंदर एक व्यक्ति की जली हई लाश पड़ी थी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

 सुबह-सुबह महिलाओं से करता था ‘गंदी हरकतें’, दिल्ली पुलिस का SI गिरफ्तार

सूचना पर रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बस में आग कैसे और कब लगी। आग लगी थी या फिर किसी लगाई थी। मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है।

हालांकि, घटनास्थल पर पहुंचे एक परिवार का दावा है कि मृतक का नाम रामजी था, जो लॉकडाउन के दौरान नशे का आदि हो गया और अक्सर रात में कहीं भी जाकर सो जाया करता था।

Exit mobile version