Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेडिकल स्टोर में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

massive fire

massive fire

हाथरस। हाथरस के कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला पतुआ में न्यू विवेक मेडिकल स्टोर के नाम से एक मेडिकल की दुकान है। जिसमें अज्ञात कारणों से आग (Fire) लग गयी। दुकान संचालक का आरोप है कि किसी ने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगाई है। पास में ही एक खाली बोतल भी पड़ी हुई मिली है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला पतुआ में न्यू विवेक मेडिकल स्टोर स्थित है। मंगलवार को मेडिकल स्टोर मालिक जब दुकान पर आया तो देखा उसकी दुकान में आग लगी हुई थी। जैसे- तैसे उसने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई। तब तक लाखों की दवाएं जलकर राख हो चुकी थीं।

दुकानदार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल का इस्तेमाल कर दुकान में आग लगाई है। मौके पर पेट्रोल की बोतल भी पड़ी मिली है। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकानदार विवेक के अनुसार इस आग में तकरीबन 8 लाख रुपये की दवा आदि समान जलकर राख हो गया है।

Exit mobile version