Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिसार में कांवड़ तीर्थयात्रियों के समूह पर फायरिंग, दंपति व 12 वर्षीय बेटी को लगी गाेली

Student opens fire at school near Bangkok

Student opens fire at school near Bangkok

हिसार (हरियाणा)। हिसार शहर में विधायक सावित्री जिंदल के अस्पताल (जिंदल अस्पताल) के पास बुधवार देररात दो मोटरसाइकिल पर पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने कांवड़ (Kanwar) तीर्थयात्रियों के समूह पर ताबतड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। हथियारबंद पांच से छह अपराधियों ने अस्पताल से कुछ ही दूरी पर दयानंद कॉलोनी स्थित शिव मंदिर और तिकोना पार्क के पास कांवड़ तीर्थयात्रियों के झुंड पर करीब छह राउंड फायरिंग की। गोलियों की चपेट में एक ही परिवार के तीन सदस्य आ गए। इनमें पति-पत्नी और उनकी 12 वर्षीय बेटी शामिल हैं। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद अपराधी आईटीआई चौक की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत जिंदल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक दयानंद कॉलोनी निवासी गोविंद (36) अपनी पत्नी निशा (30) और 12 वर्षीय बेटी बीरा उर्फ गुन्नू के साथ कांवड़ लेने जा रहे अपने भांजे को छोड़ने शिव मंदिर गए थे। गोविंद की पीठ, निशा की बाजू और बेटी बीरा के सीने में गोली लगी है।

गोलीबारी में जख्मी गोविंद के भाई गौतम ने बताया कि निशा की बाजू में लगी गोली आर-पार निकल गई। पार्षद जगमोहन मित्तल रात को ही जिंदल अस्पताल पहुंचे और विधायक सावित्री जिंदल को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि घायल गोविंद जिंदल फैक्टरी के कर्मचारी हैं। अर्बन एस्टेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपितों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो संदिग्ध हमलावरों की पहचान राहुल और मुकेश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Exit mobile version