Main Sliderमनोरंजन

पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, जेंटा खरड़ ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में एक बार फिर एक पंजाबी सिंगर के बंगले पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ हमलावरों ने कनाडा में मौजूद पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों (Prem Dhillon) के बंगले पर फायरिंग की। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, फायरिंग की घटना को सूत्र सही बता रहे हैं।

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों (Prem Dhillon) के बंगले पर फायरिंग किए जाने का शक जयपाल भुल्लर गैंग पर है। यह घटना कल की बताई जा रही है। फायरिंग के बाद आरोपियों ने एक पोस्ट शेयर करके घटना की जिम्मेदारी ली है। उस वायरल पोस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री के दबदबे को लेकर भी बातें की गई हैं।

उस वायरल पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला और जग्गू भगवनपुरिया के नाम का भी जिक्र किया गया है। फायरिंग की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ ने ली है, जो जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा है और इस वक्त आस्ट्रेलिया में मौजूद है। जेंटा को खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का करीबी माना जाता है।

सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पंजाबी में है। जिसकी हिंदी ट्रांसलेशन हम आपको बताने जा रहे हैं। उस पोस्ट में प्रेम ढिल्लों (Prem Dhillon) के घर पर गोली चलाने वाले ने लिखा है-

‘मैंने कई बार इसे टालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सबसे पहले वह सिद्धू के साथ आगे आए। उनके साथ हस्ताक्षर किए। फिर उन्होंने जग्गू भगवानपुरिया के साथ सिद्धू को धमकी देकर उनका अनुबंध तोड़ दिया और फिर उनके नुकसान पर उंगली उठाई। इसमें सिद्धू की मौत का मजाक उड़ाया गया और उनकी सहानुभूति के लिए एक गाना बनाया गया।

वह सिद्धू को अपना पिता मानते थे। लेकिन पिता की मौत के बाद वह उनके साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने लगे। यह अभी भी नहीं टिक पाया। फिर भी नहीं टिका। अब उन्होंने हमारे विरोधी (केवी ढिल्लोंं) को गाना दे दिया। मुझे पीठ में छुरा घोंपने की आदत नहीं है। मैंने तुम्हें डराने के लिए ऐसा किया है, ये तो बस तुम्हें आखिरी चेतावनी है। अगर तुम अब भी नहीं सुधरे तो तुम जहां भी भागोगे तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा सकता। तुम कनाडा चले जाओ। कहीं और चले जाओ। हमारी मौसी के साथ चले जाओ। मैं तुम्हें मार कर दिखा दूंगा।

उसने तुम्हारे जैसे सांप को अपने पास रख लिया। फिर उसे किसी दुश्मन की क्या ज़रूरत थी। केवी डू के साथ शेष उप के लिए अंतिम चेतावनी का प्रयोग करें लेकिन अपना ‘कफन’ तैयार रखें।’

Related Articles

Back to top button