• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धार्मिक यात्रा पर पथराव के बाद बिगड़े हालात, कई इलाकों में फैली हिंसा; इंटरनेट बंद

Writer D by Writer D
31/07/2023
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Nalhar Temple

Nalhar Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा । हरियाणा के नूंह जिले (Nuh) में ब्रजमंडल यात्रा (BrajMandal Yatra) के दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। वाहनों में आग लगा दी गई है। इसके अलावा पुलिस थाने और सरकारी कार्यालय में भी आग लगाने के साथ तोड़फोड़ की सूचना है। कई जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से कई गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) और बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नूंह में नलहड शिव मंदिर (Nalhar Temple) गए हुए थे। यात्रा जैसे ही शिव मंदिर के पास पहुंची, उसी दौरान पथराव किया गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के जय श्रीराम की जयकार करते ही मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध करने लगे। इसके अलावा पुलिस थाने और सरकारी कार्यालय में भी आग लगाने के साथ तोड़फोड़ की सूचना है। कई जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच रही है। वहीं, नलहड़ शिव मंदिर (Nalhar Temple) में करीब 5000 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

हरियाणा के नूंह जिले में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। वाहनों में आग लगा दी गई है। इसके अलावा पुलिस थाने और सरकारी कार्यालय में भी आग लगाने के साथ तोड़फोड़ की सूचना है। कई जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच रही है। अभी हालत काबू में नहीं है। यह यात्रा गुरुग्राम से शुरू हुई थी और नूंह जा रही थी। इसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। यात्रा नूंह के नलहड़ मंदिर पहुंची थी। यहां से यात्रा फिरोजपुर झिरका के झीर मंदिर जा रही थी, तभी उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंकने और पथराव शुरू कर दिया था।

निर्माणाधीन पुलिया गिरने से पांच की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

इसी के बाद से हलात बेकाबू हो गए हैं। नूंह के बाद हिंसा जिले के अन्य हिस्सों में भी फैलती जा रही है। नगीना के बडकली चौक पर विशेष समुदाय के युवकों ने दुकानों पर पथराव किया है। वाहनों में तोड़फोड़ की है। फिरोजपुर झिरका में आंबेडकर चौक पर एक बाइक को आग लगा दी। जिले में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है।

कई इलाकों में फैली हिंसा

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है और और कई जगहों से छिटपुट घटनाओं की खबरें आ रही हैं। नूंह के नगीना कस्बे में उपद्रवियों ने एक आयल मिल में आग लगा दी। वहीं, गांव सिगार में हिंदू परिवार के लोगों पर पथराव किये जाने की सूचना है। ये उपद्रव सोहना तक पहुंच गया है। वहां भी उपद्रवियों ने एक गाड़ी में आग लगा दी।

यह था यात्रा का पूरा रूट 

बता दें कि आज सोमवार को नलहड़ महादेव मंदिर (Nalhar Temple)से शुरू होकर यह यात्रा श्रृंगार मंदिर, पुनहाना पर समाप्त होनी थी। इस दौरान यह माता नूह स्थित मनसा देवी मंदिर पहुंचती। इसके बाद झीर मंदिर, फिरोजपुर झिरका पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक किया जाता। यहां से यात्रा पुनहाना के श्रृंगार मंदिर पर जाकर समाप्त हो जाती। इस यात्रा को लेकर पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन यह इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

Tags: harayana newsnalhar templeNational newsnuh news
Previous Post

निर्माणाधीन पुलिया गिरने से पांच की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Next Post

बुद्धदेव की हालत स्थिर, हो रहा दवाओं का असर

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

CM योगी का जाली लेटर और BJP टिकट की चाहत, कोर्ट ने जालसाज को ठहराया दोषी

07/04/2026
Main Slider

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

07/04/2026
राष्ट्रीय

RSS मुख्यालय के पास मिला विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक- डेटोनेटर मिलने से मचा हड़कंप

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Next Post
Buddhadeb Bhattacharya

बुद्धदेव की हालत स्थिर, हो रहा दवाओं का असर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

“जब सीएम ने कहा, इमरती के साथ अब खाऊंगा जौनपुर की नमकीन…”

08/03/2026
डबल मर्डर

हमीरपुर डबल मर्डर : दो महिलायें गिरफ्तार, मुख्यारोपी समेत सात की तलाश जारी

08/11/2020
सीएम योगी

लोकतन्त्र में जनता को जनार्दन मानने की सरकार की विचारधारा है : योगी

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version