• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग, गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
12/09/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Disha Patni

Disha Patni

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patni) के बरेली स्थित घर पर फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गिरोह ने ली है। फिलहाल बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में कोई भी घायल नहीं हुआ है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

दिशा पाटनी (Disha Patni) के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गिरोह ली है। एक वायरल पोस्ट में आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि ये फायरिंग संत प्रेमानंद महाराज के प्रति “अनादर” के जवाब में किया गया था। पोस्ट में लिखा है, मैं वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना)। भाइयों, आज खुशबू पटानी, दिशा पटानी के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, उत्तर प्रदेश) पर जो फायरिंग हुई, वो हमने करवाई है।

Disha Patani

उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है। उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी ज़िंदा नहीं बचेगा। यह संदेश सिर्फ़ उनके लिए ही नहीं, बल्कि फ़िल्म जगत के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े लोगों के लिए भी है।

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि भविष्य में जो भी हमारे धर्म और संतों के ख़िलाफ़ ऐसा अपमानजनक कृत्य करेगा, उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपने धर्म की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए हमारा धर्म और समाज एक हैं, और इनकी रक्षा हमारा पहला कर्तव्य है।

फिलहाल एक्ट्रेस की घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। ये फायरिंग देर रात हुई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के बाहर से कई खाली खोखे बरामद किए गए, एसएसपी ने बताया कि जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही गोल्डी बरार और उसके नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Tags: disha patni
Previous Post

मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट में रात्रिकालीन हवाई सेवा आरंभ करने का किया अनुरोध

Next Post

कुंभ मेला का सफल संचालन एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
Anand Bardhan

कुंभ मेला का सफल संचालन एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

om prakash rajbhar

राजभर बोले- सरकार किसानों की बात सुनकर रास्ता निकाले

07/02/2021
cm yogi

15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीनेशन से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ले : योगी

12/12/2020
103 years old sant beats the corona

103 साल के संत ने महज छ्ह दिन में दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिला डिस्चार्ज

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version