Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सामान रखने को लेकर विवाद में फायरिंग, दो घायल

Firing

Firing

फिरोजाबाद। जिले के थाना रजावली क्षेत्र में शुक्रवार को सामान लगाते समय दो दुकानदारों में विवाद हो गया। तभी एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायर (Firing) कर दिए। गोली लगने से दुकानदार का भाई तथा एक अन्य दुकानदार घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।वारदात को अंजाम दे हमलावर भाग गए। दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश भी बतायी जा रही है।

नगला बीच निवासी राम किशोर गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र किराने की दुकान करता है। वह दुकान की सफाई कर रहा था। उसी दौरान पड़ोसी दुकानदार अतुल से उसका विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद उसी दौरान वहां रामकिशोर का भाई फूल किशोर आ गया। वहां अतुल के परिजन भी आ गए। उसी दौरान अतुल ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायर (Firing) कर दिये।

गोली लगने से फूल किशोर तथा पड़ोसी दुकानदार जुल्फिकार अहमद पुत्र अब्दुल सिराज घायल हो गए। फुल किशोर को दो तथा जुल्फिकार के एक गोली लगी।वारदात को अंजाम दे अतुल व उसके परिजन भाग गए। गोली की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायलों के परिजन भी वहां आ गए।

आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया है।

Exit mobile version