Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेरठ कॉलेज में ताबड़तोड़ फायरिंग, परिसर में मचा हड़कंप

Meerut College

Firing in Meerut College

मेरठ। जनपद में एसएसपी आवास के सामने मेरठ कॉलेज (Meerut College) में सोमवार को छात्र गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोली चलाने वाले कौन थे, इसकी जांच-पड़ताल के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार मारपीट में घायल हुए तीन छात्रों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

मेरठ कॉलेज (Meerut College) के छात्र विजित तालियान निवासी सरधना का दो दिन पहले बेगम बाग में मेरठ कॉलेज के पूर्व महामंत्री पुष्पेंद्र उर्फ चीकू से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

इसके बाद चीकू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में चीकू पक्ष के साथी प्रिंस के खिलाफ रविवार को 151 में चालान किया था।

दुनिया के लिए कौतुहल है यूपी की उपलब्धियां: सीएम योगी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, यही वजह रही कि मेरठ कॉलेज में छात्रों के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष हो गया और ताबड़तोड़ गोलियां भी चलाई गईं। इस मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version