Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिला कारागार के बाहर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Firing

Firing

मेरठ। मेरठ में शनिवार को जिला कारागार के बाहर लाइन में लगने को लेकर कुछ लोगों का औरंगाबाद की महिला ग्राम प्रधान के साथ विवाद हो गया। आरोपितों ने हवाई फायरिंग (Firing) की तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपित जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख से मिलने आए थे।

मेडिकल थाना क्षेत्र में जिला कारागार में हस्तिनापुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह हत्या के आरोप में बंद है। शनिवार दोपहर को राजेंद्र का भाई शोकेंद्र उर्फ जोनी निवासी अलीपुर मोरना, विपिन निवासी ग्राम पाली सहित कई लोग जेल में बंद राजेंद्र सिंह से मिलने आए थे। एडीजी कार्यालय के बाहर मुलाकाती काउंटर पर शोकेंद्र और विपिन की औरंगाबाद की महिला ग्राम प्रधान शबनम से लाइन में लगने को लेकर बहस हो गई।

मामला बढ़ता देखकर शबनम पक्ष से कई लोग आ गए। खुद को घिरता हुआ देखकर शोकेंद्र और विपिन ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग सुनकर वहां पर भगदड़ मच गई। इतने में ही पुलिस ने शौकेंद्र, विपिन और शुभम को दबोच लिया और पुनीत फरार हो गया। शौकेंद्र और विपिन हिस्ट्रीशीटर है।

ग्राम प्रधान शबनम का आरोप है कि ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में उसके पति पर हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस समय उसका पति जेल में है। दूसरे पक्ष ने उसे जान से मारने की नीयत से शौकेंद्र और विपिन को भेजा है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनकी रंजिश चली आ रही है। खुद के बचाव के लिए अवैध हथियार का इस्तेमाल करते हैं। शबनम से बहस होने के बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया था, जिस वजह से फायरिंग (Firing)  करनी पड़ी।

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version