Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मामूली विवाद को लेकर फायरिंग, डेयरी संचालक समेत दो जख्मी, एक गिरफ्तार

murder

murder

लखनऊ। चौक स्थित केजीएमयू के बाहर शनिवार देर रात कुछ लोगों ने डेरी संचालक समेत दो युवकों को गोली मार दी। एक साथ चार फायर होने से यहां पर दहशत फैल गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत बेहतर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से भागे हमलावरों की कार को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, अकबरी गेट निवासी डेरी संचालक शानू और ठाकुरगंज का रहने वाले अब्दुल बारी उर्फ विक्की देर रात केजीएमयू के बाहर चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी बीच कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली शानू और विक्की के धंस गई। फायरिंग होने से लोग जुटने लगे। फायरिंग के बाद हमलावर अपनी कार छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और  घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

आधी आबादी को साधने की कोशिश

समझौते के लिए बुलाकर मार दी गोली

इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, शनिवार रात को दोनों पक्ष के बीच ठाकुरगंज में झगड़ा हुआ था। जिसमें मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। इस मामले में दूसरे पक्ष में केजीएमयू पर समझौता करने का झांसा देकर विक्की और शानू को बुलाया। यहां पर विवाद आदिल सिद्दीकी, आयुष यादव, मोहम्मद हैदर, वरुण, शुभम, जहूर हैदर और सात-आठ अज्ञात लोगों से विवाद हो गया। गोली चलने पर लोग जुटने लगे। जिससे हमलावर एक कार और कुछ बाइक पर बैठकर भाग निकले। पुलिस को मौके से एक कार मिली। पुलिस ने गोलीकाण्ड में शामिल जहूर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

एक हमलावर हाल में जेल से छूटकर आया

इंस्पेक्टर चौक ने बताया कि आरोपियों ने आदिल सिद्दीकी शातिर बदमाश है। टीजी क्षेत्र में उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। वह आयुष के साथ ही रहता है। बताया जा रहा है कि आदिल पर हत्या का प्रयास, रंगदारी समेत कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदिल हाल में ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस का कहना है कि पड़ताल की जा रही है कि गोली चलाने वाले युवक कौन  था और उसके पास असलहा कहां से आया।

Exit mobile version